best news portal development company in india

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 पर बैठक आयोजित—अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन ने दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

 देवास।

जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 अंतर्गत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के संबंध में अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन की अध्यक्षता में गैस कंपनी सेल्स ऑफिसर एवं गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु विस्तृत निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि पात्र परिवारों की महिलाओं के नाम पर निःशुल्क गैस कनेक्शन जारी किया जाए तथा हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में घोषणा पत्र व आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि धरती आबा अंतर्गत चयनित ग्रामों के पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि एक माह की समय-सीमा में पात्र महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी को तहसीलवार दल गठित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश अहिरवार ने योजना 3.0 के प्रावधानों और अपात्रता मानकों की जानकारी दी। बताया गया कि जिन परिवारों में निम्न स्थितियाँ पाई जाएंगी, वे योजना से अपात्र माने जाएंगे—परिवार के किसी सदस्य की मासिक आय 10,000 रु. से अधिक होना

परिवार में कोई आयकर दाता होना

परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में होना

परिवार के सदस्य द्वारा प्रोफेशनल टैक्स जमा किया जाना

किसी सदस्य के नाम NON Agricultural Enterprises पंजीकृत होना

किसी सदस्य के नाम किसान क्रेडिट कार्ड जिसकी लिमिट 50,000 रु. से अधिक हो

सिंचित 2.5 एकड़ भूमि + सिंचाई साधन, या

सिंचित 5 एकड़ भूमि (दो फसलों हेतु पानी सहित), या

असिंचित 7.5 एकड़ भूमि + सिंचाई साधन

30 वर्ग मीटर से अधिक का स्वयं का मकान (यदि वह किसी सरकारी योजना में प्राप्त न हुआ हो)

किसी सदस्य के नाम तीन/चार पहिया वाहन/फिशिंग बोट

खेती के लिए तीन/चार पहिया वाहन

परिवार में पूर्व से गैस कनेक्शन होना

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment