जयंत गोहे
आमला
जिला बैतूल
खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सार्थक प्रयास है सांसद खेल महोत्सव: आदित्य बबला शुक्ला*
*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने वर्चुवल रूप से खिलाड़ियों को संबोधित कर शुभकामनाएं दी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न देश में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। इस महोत्सव के माध्यम से युवाओं को उनकी प्रतिभा पहचानने, उन्हें प्रशिक्षित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने का अवसर मिलेगा।उक्त आशय के विचार आदित्य बबला शुक्ला पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ने व्यक्त किए। जरूरी बैठक होने के कारण विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने वर्चुवल रूप से प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित की विकासखंड आमला का सांसद खेल महोत्सव का दो दिवसीय वृहद स्तर पर आयोजन लोको ग्राउंड रेलवे कालोनी आमला में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आदित्य बबला शुक्ला पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उपस्थित थे विशेष अतिथि के तौर पर अभिजर हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,नितिन गाडरे नगरपालिका अध्यक्ष आमला,धीरेन्द्र साहू ब्लाक शिक्षा अधिकारी आमला उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला ने की,विशिष्ट अतिथि के तौर पर राकेश चौकीकर सचिव मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट आमला उपस्थित थे वहीं अन्य अतिथियों में पवन मिश्रा रेलवे इंस्टीट्यूट आमला,सतीश मीणा उपस्थित थे,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी डॉ राजेश खैरवाल प्राचार्य संदीपनी विद्यालय आमला,प्रमिला सावले प्राचार्य कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आमला उपस्थित थे । अपने उद्बोधन में राकेश चौकीकर ने कहा कि फिट इंडिया के तहत देश को खेल व मैदान से जोड़कर युवा भारत स्वास्थ्य भारत की परिकल्पना के साथ हो रहे इस आयोजन की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का यह सार्थक प्रयास है,अपने उद्बोधन में अभिजर हुसैन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की नई सोच के साथ पूरे भारत वर्ष में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है जो अभूतपूर्व है।कार्यक्रम को धीरेन्द्र साहू बी ई ओ तथा नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष ने भी संबोधित किया अतिथियों द्वारा सरस्वती जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ आयोजन के सूत्रधार रामनारायण शुक्ला ब्लाक समन्वयक मप्र खेल युवक कल्याण विभाग आमला ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी तथा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ राजेश खैरवाल एवं प्राचार्य प्रमिला सावले ने व्यक्त किया।ग्राम स्तर से खेलो से जोड़ने के लिए कलस्टरों में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अंधारिया ,बोरधाई,बोरगांव, मोरखा, कुटखेड़ी, देव पिपरिया छिपनिया पिपरिया, बड़गांव, अमला शहर, के अंतर्गत 60 ग्रामपंचायत गांवों के कुल 765 खेल प्रतिभाओं ने आयोजन में भाग लिया। रेलवे लोको ग्राउंड लाइफ कैरियर स्कूल, रेलवे स्टेडियम खेल मैदान पर ये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, रस्सा कसी, वॉलीबॉल, पिट्टू, खो खो, फुटबॉल, कबड्डी,योगा एथलेटिक,बैडमिंटन आदि खेलो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया खेला कौशल को दिखाया। जिसमें से 150 खिलाड़ियों का चयन लोकसभा क्षेत्र बैतूल हरदा हरसूद के समागम लिए किया गया जो बैतूल में दिसम्बर माह में 22 से 25 दिसम्बर तक अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री हरिभाऊ झरबडे, रोशन पटवारी संजय ठाकुर, गणेश बारस्कर, मनोज सिंगारे, किशोरी सोनपुर, नरसिंह धुर्वे लेखराम आशीष मयूर सहदेव गावड़े राजाराम सरिता धुर्वे बबीता धुर्वे नगरपालिका, शिक्षा विभाग, रेलवे यूनियन, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधु, खेल विभाग, वरिष्ठ खिलाड़ी जनपद पंचायत राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग खेल संघों युवा मोर्चा सदस्य का विशेष सहयोग रहा।





