best news portal development company in india

गंगा संकुल कि महिलाओं ने खोली NRLM घोटाले की खोली पोल खातेगाँव में करोड़ों के हिसाब पर विभाग चुप 

SHARE:

खातेगाँव (देवास)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत संचालित गंगा संकुल में बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। संकुल की अध्यक्ष रेखा बागवान एवं कोषाध्यक्ष आशा मीणा ने आरोप लगाया है कि संकुल के पुराने वित्तीय रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ियाँ की गई हैं और राज्य स्तर से आई राशि का स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया गया।

महिलाओं ने बताया कि विभिन्न ग्राम संगठनों को कितनी राशि प्रदान की गई, इसका सही रिकॉर्ड विभाग द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। संकुल में जमा ब्याज राशि का विवरण भी विभाग के पास स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की हेराफेरी की गई है।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में एक वर्ष पूर्व SDM खातेगाँव तथा जनपद पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। देवास से आई जांच टीम भी पूरा वित्तीय रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में असमर्थ रही है।

अध्यक्ष रेखा बागवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,

“ऐसा लगता है कि अधिकारी जानबूझकर हिसाब-व्यवहार छिपा रहे हैं। पुराने लेन-देन संदिग्ध हैं और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।”

वहीं, विभागीय अधिकारी कीर्ति मिश्रा ने कहा है कि

“10 दिन के भीतर कार्रवाई की जाएगी।”

इसके बावजूद गंगा संकुल की महिलाओं का कहना है कि जब तक पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया जाता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment