best news portal development company in india

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई— दुद्धी पुलिस ने पकड़ी 680 पेटियों में 6085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कुल कीमत – लगभग ₹1 करोड़ 35 लाख

SHARE:

यातायात माह एवं अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दुद्धी थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया।

 

कार्रवाई ऐसे हुई

 

23 नवम्बर 2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) की सूचना पर

रेणुकूट–दुद्धी मार्ग, ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान

ट्रक RJ 09 GE 6492 को रोका गया। तलाशी में धान की भूसी व लकड़ी के बुरादे के नीचे बड़ी मात्रा में शराब छिपाई मिली।

 

बरामदगी

 

680 पेटी – 15120 बोतल

 

कुल 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब

(मैकडावल No.1 व इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की)

 

कीमत : ₹1,35,00,000 (लगभग)

 

अशोक लीलैंड ट्रक (कीमत लगभग ₹35 लाख)

 

एंड्रॉयड मोबाइल

 

₹10,200 नकद

 

4 कूटरचित दस्तावेज

 

गिरफ्तार –

1. बभूता राम, निवासी बाड़मेर (राजस्थान) – ट्रक चालक (उम्र 22 वर्ष)

 

वांछित –

1. संजय सिंह देवड़ा, निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ – ट्रक मालिक

 

पूछताछ में बड़े खुलासे

 

अभियुक्त बभूता राम ने बताया कि—

 

शराब पंजाब से लोड कराई गई थी

 

बिहार में डिलीवरी होनी थी, अंतिम लोकेशन फोन पर बताई जानी थी

 

शराब पर असली बारकोड हटाकर फर्जी बारकोड चिपकाए गए थे

 

ट्रक में धान की भूसी और बुरादा सिर्फ माल छिपाने के लिए लादा गया था

 

दिखाने के लिए चावल की बिल्टी दी गई थी

 

वह इससे पहले भी कई बार इसी मालिक के कहने पर बिहार में शराब पहुंचा चुका है

 

 

मुकदमा दर्ज

 

थाना दुद्धी पर

मु0अ0सं0–293/2025

धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS

तथा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

 

उ0नि0 हरिकेश राम आजाद – प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी

 

उ0नि0 जयशंकर राय – प्रभारी चौकी अमवार

 

उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव – थाना दुद्धी

 

हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह

 

हे0का0 मो0 खालिद खान

 

हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव

 

का0 आनंद कुमार यादव

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment