
*डी.पी.सी. छिंदवाड़ा ने देखी ऑलम्पियाड परीक्षा*
*कक्षा दूसरी से आठवी के चयनित बच्चे सम्मलित हुये ऑलम्पियाड परीक्षा में*
*अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)*
*नागलवाड़ी:-* जन शिक्षा केन्द्र कन्हरगाँव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगाँव में कक्षा दूसरी से आठवी के चयनित विद्यार्थियों की ऑलम्पियाड परीक्षा जिले के परियोजना अधिकारी शिक्षा जे. के. इड़पाची की प्रमुख उपस्थिति में तथा उनके साथ ए.पी.सी. भानु गुमास्ता, जिला प्रोढ शिक्षा अधिकारी संजय दुबे, केन्द्राध्यक्ष धनराज चौहान एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष प्रकाश चरपें के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि परीक्षा में जन शिक्षा केन्द्र की 32 शालाओ के 596 विद्यार्थीयों ने ओ.एम.आर. सीट पर निर्देशानुसार परीक्षा दी जिसमें कक्षा दूसरी एवं तीसरी के 152
चौथी एवं पाचवी के 165
छटवी से आठवी के 279
कुल 596 विधार्थी परीक्षा में सम्मलित हुये, जन शिक्षा केन्द्र पर प्रत्येक कक्षा से एक विद्यार्थी विषयवार चयनित होकर आगामी दिनों में जिला स्तरीय ऑलम्पियाड की परीक्षा में सम्मलित होंगें। परीक्षा में केन्द्र के 30 पर्यवेक्षक एवं 6 सुपरवायजर जिनमें संजय सूर्यवंशी, शांताराम कराड़े, प्रमोद दोड़के, मोहन मालवीय शोभाराम वर्मा, सरिता परिहार, ओमप्रकाश राऊत एजाज खान जन शिक्षक ने महती भूमिका निभाई, प्रश्नपत्र समापन के उपरांत सभी विद्यार्थीयों को भोजन पैकेट के साथ मिष्टान्न वितरण किया गया। परीक्षा समापन के उपरांत सभी शिक्षकों का सहयोग के लिये आभार माना गया, तत्पश्चात समस्त गोपनीय सामग्री तत्काल जनपद शिक्षा केन्द्र परासिया में जमा की गई।





