खातेगांव।
नेशनल हाईवे 143B और रेलवे विभाग द्वारा चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को लेकर आज खातागांव क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल SDM कार्यालय पहुंचा। किसानों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने आरोप लगाया कि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान कई किसानों को नोटिस नहीं मिला, भूमि का मूल्यांकन कम दरों पर किया गया और उन्हें सुनवाई का पर्याप्त अवसर भी प्रदान नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि वे विकास कार्यों का विरोध नहीं करते, लेकिन बिना न्याय के किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।
किसानों ने मांग की कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए और सभी किसानों को उनका उचित एवं हकदार मुआवज़ा मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तीव्र करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी किसान अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट हैं।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






