best news portal development company in india

मुख्यमंत्री को 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा — पत्रकारों ने निकाली रैली

SHARE:

रिपोर्ट—अर्जुन सिंह छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम 6 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया। संघ ने यह कदम मुख्यमंत्री द्वारा मुरैना में आयोजित 25वें त्रिवर्षीय महाधिवेशन (मार्च 2025) में दी गई घोषणाओं के अभी तक निराकरण न होने के विरोध स्वरूप उठाया है।

संघ ने बताया कि मुरैना अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की विभिन्न मांगों पर शीघ्र चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया था, किंतु छह माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी संदर्भ में प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ यह स्मरण-पत्र अभियान चलाया गया है।

जिला इकाई द्वारा इंडियन कॉफी हाउस से ज्ञापन रैली निकाली गई, जो इंदिरा तिराहा, फव्वारा चौक, जनपद, शिवाजी चौक, शुक्ला ग्राउंड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां उपस्थित पत्रकारों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

मांगे इस प्रकार रखी गईं —

1️⃣ पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किया जाए।

2️⃣ भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि वापस दी जाए।

3️⃣ पत्रकार पेंशन योजना ‘श्रद्धा निधि’ में अधिमान्यता की शर्त हटाकर आजीवन लाभ दिया जाए।

4️⃣ सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार भवन हेतु निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाए।

5️⃣ राज्यभर के पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए तथा सदस्यता कार्ड को मान्यता दी जाए।

6️⃣ पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को निशुल्क कर सभी पत्रकारों को लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज सोनी, अजीत पांडे, देवेंद्र वर्मा, रामप्रकाश रघुवंशी, मनीष घोरसे सहित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

संघ ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment