best news portal development company in india

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जामनिया कला आश्रम में विशेष आयोजन, 53 आदिवासी विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री और मोबाइल की सौगात

SHARE:

रिपोर्ट: मंगल धुर्वे | लोकेशन: खंडवा

खंडवा। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को खंडवा जिले के जामनिया कला स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह बालक छात्रावास में विशेष कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पिंटू शुक्ला उपस्थित रहे। इसके अलावा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से शशिकांत दुशाने, प्राथमिक शाला से संतोष सिन्हा, देवली कला की प्राचार्या संजय मारकंडे तथा आश्रम अधीक्षक शैलेन्द्र गाठिया विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी अमर सिंह छपकाल, सतीश दशोरे और संतोष यादव का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

53 विद्यार्थियों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

कार्यक्रम में आसपास के सात गांवों से पहुंचे विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत 53 विद्यार्थियों को प्रशासन की ओर से आवश्यक सामग्री की किट वितरित की गई। इसमें तेल, साबुन सहित दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी सामग्रियां शामिल थीं।

विद्यार्थियों को भेंट किए कीपैड मोबाइल

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण समाजसेवी एवं मुख्य अतिथि पिंटू शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को कीपैड मोबाइल भेंट करना रहा। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आश्रम में रहने वाले विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से मोबाइल वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को संचार एवं तकनीकी संसाधनों से जोड़ना बताया गया।

विद्यार्थियों और अभिभावकों में दिखा उत्साह

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अतिथियों द्वारा किए गए इस सहयोग से बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल स्थापना दिवस की खुशियों को साझा किया, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति सामाजिक सहयोग और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment

best news portal development company in india
और देखें