best news portal development company in india

देवास में परिवहन विभाग की सख्ती, 46 वाहनों की जांच में 12 पर कार्रवाई

SHARE:

 

 

रसूलपुर और उज्जैन बायपास पर चला संयुक्त चेकिंग अभियान, नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से वसूले 32 हजार रुपए

देवास। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार को रसूलपुर बायपास और उज्जैन मार्ग बायपास पर चलाए गए इस अभियान के दौरान यात्री बसों और मालवाहक वाहनों की जांच की गई। करीब 46 वाहनों की जांच में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनसे मौके पर ही 32 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।

जिला परिवहन अधिकारी बरखा शुक्ला और यातायात उप पुलिस अधीक्षक कविता डामोर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने बायपास से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बसों और अन्य वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र का परीक्षण किया गया।

चेकिंग अभियान में विशेष रूप से मालवाहक वाहनों पर भी नजर रखी गई। अधिकारियों ने निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चलने वाले वाहनों की जांच की। इसके साथ ही यात्री बसों के दस्तावेजों और परिवहन नियमों के पालन की स्थिति भी देखी गई।

जांच के दौरान जिन वाहनों में दस्तावेजों की कमी या अन्य नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवहन नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से इस तरह के संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें और निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहन संचालित करें, ताकि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment

best news portal development company in india
और देखें