best news portal development company in india

खातेगांव में खाकी पर हमला! अवैध शराब की चेकिंग के दौरान टीआई दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत

SHARE:

देवास जिले के खातेगांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान कथित तौर पर शराब परिवहन कर रहे एक ट्रक चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले टीआई दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment

best news portal development company in india
और देखें