best news portal development company in india

करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी की कर दी हत्या, ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद वारदात; आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से करवाचौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम आनंद श्रीवास्तव बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, करवाचौथ के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर लोहे की किसी भारी वस्तु से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में मधु की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 बच्चों ने बताई घर में झगड़े की बात

पुलिस को परिजनों और पड़ोसियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। दंपती के बच्चों ने बताया कि मम्मी-पापा कमरे के अंदर झगड़ रहे थे और उन्हें कमरे से बाहर कर दिया गया था। बच्चों को यह जानकारी नहीं है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

अवैध संबंधों के एंगल से भी जांच

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पति के मानसिक रूप से बीमार होने की भी चर्चा

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, आरोपी आनंद श्रीवास्तव मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हुआ था।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोट: अवैध संबंध और मानसिक बीमारी से जुड़ी बातें शुरुआती जानकारी पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

 

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment

best news portal development company in india
और देखें